फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण : एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ संकल्प अभियान को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने के लिए शुक्रवार को लखनऊ में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने की। बैठक में विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज, श्रीचंद शर्मा, कुंवर मानवेंद्र सिंह, उमेश द्विवेदी, बाबूलाल त्रिवेदी, अवनीश सिंह, प्रदेश महामंत्री संजय राय, विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों ने प्रतिभाग किया।
बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में युवाओं की भूमिका पर विशेष जोर दिया गया। विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। स्वस्थ, जागरूक और संस्कारित युवा ही विकसित भारत की सबसे मजबूत नींव हैं। नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही प्रभावित नहीं करता, बल्कि इससे परिवार, समाज और राष्ट्र भी प्रभावित होता है। इसलिए युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए सरकार, शैक्षणिक संस्थानों, अभिभावकों और समाज को मिलकर निरंतर प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन

एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज ने कहा कि विश्वविद्यालय और उच्च शिक्षण संस्थान केवल शिक्षा प्रदान करने के केंद्र नहीं हैं, बल्कि युवा व्यक्तित्व के निर्माण और राष्ट्र निर्माण के महत्वपूर्ण केंद्र भी हैं। ऐसे में विश्वविद्यालयों में नशामुक्ति को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, संवाद, कार्यशालाएं, शपथ अभियान और विभिन्न रचनात्मक गतिविधियां आयोजित कर युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान की जा सकती है।
विज्ञापन

इस अवसर पर भारत की नींव (राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020) पुस्तक का विमोचन भी किया गया। पुस्तक को शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया गया।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें