Meerut News : सपा नेता मुकेश सिद्धार्थ के बयान से गुर्जर समाज के युवकों में गुस्सा है। गुर्जर समाज के युवकों ने सीसीएसयू के गेट पर मुकेश सिद्धार्ध का पुतला दहन किया। इस दौरान युवकों ने नारेबाजी करते हुए मुकेश सिद्धार्थ को गिरफ्तार करने के की मांग की।
मेरठ में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) के गेट पर गुर्जर समाज के युवाओं और छात्रों ने समाजवादी पार्टी (सपा) नेता मुकेश सिद्धार्थ का पुतला दहन किया। इस दौरान छात्रों ने मुकेश सिद्धार्थ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
वहीं, छात्र नेता विनीत चपराना ने कहा कि मंत्री सोमेंद्र तोमर, डीएम और एसएसपी के लिए अपशब्द कहने वाले मंदबुद्धि मुकेश सिद्धार्थ पर दंगा भड़काने और गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत हो। उन्होंने कहा कि अगर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तो गुर्जर समाज सड़कों पर उतरेगा।
गुर्जर समाज के युवकों और छात्रों ने राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर जिंदाबाद व सपा नेता मुकेश सिद्धार्थ मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाए। गुर्जर समाज के युवकों ने सपा नेता मुकेश सिद्धार्थ को गिरफ्तार करने की मांग की है।