बुधवार सुबह करीब 4 बजे करीब उनका शव मकान के सामने खड़ी ट्रैक्टर ट्राली के अंदर मिला। शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। आसपास के काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
परिजनों का कहना है कि बदमाशों ने उसकी हत्या करके शव को तीसरी मंजिल से घर के सामने खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली के अंदर फेंक दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेजा।
उधर, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी सारे मामले की जांच की जा रही है और आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।