फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहोडपुर में युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। थाना क्षेत्र के गांव बहोड़पुर निवासी एक युवक बुधवार देर शाम बाइक पर सवार होकर घर से निकला था। गांव के बाहरी छोर स्थित प्राथमिक विद्यालय के परिसर में आज सुबह उसका शव पड़ा मिला। उसके पेट में धारदार हथियार से वार किए गए थे। उसके भाई ने गांव के ही दो युवकों के खिलाफ रंजिशन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार फरमान (27) पुत्र नफीस खेतीबाड़ी करता था। वह बीती देर शाम बाइक पर सवार होकर घर से निकला था। परिजनों ने देर रात तक उसे तलाश किया परंतु सुराग नहीं लगा। ग्रामीण सुबह में खेत पर जाने के लिए निकले तो उन्होंने गांव के बाहरी छोर स्थित प्राथमिक विद्यालय के परिसर में फरमान का शव पड़ा देखा तथा इसकी जानकारी परिजनों दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फरमान की हत्या धारदार हथियार से गोदकर की गई थी। जिससे उसकी आंतें बाहर आ गई थीं। फरमान की बाइक एवं चप्पलें पास में ही पड़ी थीं। वारदात की जानकारी पाकर सीओ यूएन मिश्र पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस का मानना है कि फरमान की हत्या किसी ओर स्थान पर करके शव यहां लाकर डाला गया है। उधर, चेयरमैन अय्यूब कालिया ने गांव बहोड़पुर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी।
रंजिशन की हत्या
मृतक फरमान के भाई मोहम्मद मेराज ने गांव के ही जीशान व गुलाब को नामजद कराया। उसने आरोप लगाया कि उसके भाई की उक्त दोनों युवकों से रंजिश चल रही थी। बीती रात करीब 10-11 बजे के बीच दोनों आरोपी उसके भाई फरमान से झगड़ रहे थे। ग्रामीणों ने इसे मामूली विवाद समझकर ध्यान नहीं दिया। इसके बाद से फरमान सारी रात घर नहीं लौटा। सुबह में उसकी लाश स्कूल के परिसर में पड़ी मिली। पुलिस ने जीशान एवं गुलाब के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

फरमान के साथ दोनों जा चुके थे जेल
जिन दो युवकों को हत्या के मामले में नामजद किया है। एसएसआई नरेंद्र सिंह ने बताया कि फरमान इन दोनों के साथ लगभग छह माह पहले लूट के मामले में जेल जा चुका है। लॉकडाउन से कुछ समय पहले ही ये लोग जेल से बाहर आए हैं।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
फरमान के तीन वर्षीय पुत्री एवं एक वर्षीय पुत्र है। पत्नी उजैफा ईद के बाद मायके कमालपुर थाना मेडिकल क्षेत्र में गई थी। वह शव मिलने की जानकारी पाकर आज सुबह करीब नौ बजे मौके पर पहुंची। पत्नी व मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

वर्जन
फरमान के हत्या आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर तलाश कराई जा रही है।-यूएन मिश्र, सीओ मवाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें