फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: शादी में हो रही आतिशबाजी की चपेट में आकर युवक घायल, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 26 Feb 2023 12:27 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

सरधना में  शादी समारोह में होने वाली आतिशबाजी की चेपेट में आकर एक युवक घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उपचार कर गोली निकाली।
विज्ञापन
injured - फोटो : amr ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के सरधना में  शादी समारोह में होने वाली आतिशबाजी की चेपेट में आकर एक युवक घायल हो गया। मोहल्ला चौक बाजार के रहने वाले फरहान पुत्र असमत की गर्दन में चोट लगी है। बताया गया कि युवक को मेरठ के सुभारती अस्पताल में भर्ती किया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार  सरधना के खेड़ा गांव में घुड़चढ़ी के दौरान हुई फायरिंग में युवक घायल हो गया। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।  बताया गया कि सरधना के गांव खेड़ा में बीती देर रात कुलदीप सोम के पुत्र की घुड़चढ़ी हो रही थी।

इसी दौरान गांव का  चिंटू (20) पुत्र यशपाल पड़ोस की दुकान से कुछ सामान लेने जा रहा था। इसी दौरान आरोपी द्वारा अवैध देसी बंदूक से चलाई गई गोली  उसकी जांघ में लगी। 
विज्ञापन


बताया गया है कि युवक ने अपने दोनों हाथ पहनी हुई पेंट की जेब में दिए हुए थे जिस कारण गोली हाथ की उंगलियों को जख्मी करते हुए जान में जा घुसी। जिसको तुरंत सरधना के निजी हॉस्पिटल लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर गोली निकाल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें