फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पुलिसकर्मियों पर सरियों से हमला, दो घायल

Sun, 26 Feb 2023 08:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के परतापुर में मोहिद्दीनपुर और भूड़ बराल के बीच रेलवे लाइन के पास कुछ युवकों ने चेकिंग के दौरान पुलिस पर हमला कर दिया। युवकों ने सरियों से पुलिस पर हमला बोला, जिसमें 2 पुलिसकर्मी घायल हो गए पुलिस ने मामले में पांच हमलावरों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परतापुर में मोहिउद्दीनपुर और भूड़बराल के बीच रेलवे लाइन के पास कुछ युवकों ने चेकिंग के दौरान पुलिस टीम सरियों से हमला कर दिया। इससे दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।बाद में और पुलिसकर्मी पहुंचे तो पांच हमलावरों को गिरफ्तार किया गया। आरोपी एक खनन माफिया के साथी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने एक जेसीबी भी बरामद की है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक इंस्पेक्टर क्राइम नरेंद्र कुमार सिंह शनिवार शाम मोहिउद्दीनपुर से भूडबराल की ओर आ रहे थे। जैसे ही वह सहारनपुर-खुर्जा रेलवे लाइन के पास पहुंचे तो उन्होंने कच्चे रास्ते पर एक युवक और युवती को जाते देखा। साथ ही रेलवे लाइन के पास कुछ अन्य युवक खड़े थे। उन्होंने फैंटम पुलिस को वहां पहुंचने के निर्देश दिए। फैंटम पर तैनात सिपाही अनुज चौधरी और अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे। उन्होंने युवकों से पूछताछ की।

आरोप है कि युवकों ने सरियों से हमला कर दिया। इससे अनुज चौधरी सहित दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। बाद में परतापुर इंस्पेक्टर रामफल सिंह अन्य पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे। पुलिस ने भूडबराल में दबिश दी तो पता चला कि सभी हमलावर खनन माफिया भूडबराल निवासी जाकिर के साथी हैं, जो किसी घटना को अंजाम देने की तलाश में थे। पुलिस ने मौके से दो बाइकें बरामद कर खनन माफिया की जेसीबी भी जब्त कर ली है। पकडे गए हमलावर सादाब, रियासत, सद्दाम, कैफ और आफताब हैं। जाकिर व फरमान वांछित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें