सरधना में शादी समारोह में होने वाली आतिशबाजी की चेपेट में आकर एक युवक घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उपचार कर गोली निकाली।
मेरठ के सरधना में शादी समारोह में होने वाली आतिशबाजी की चेपेट में आकर एक युवक घायल हो गया। मोहल्ला चौक बाजार के रहने वाले फरहान पुत्र असमत की गर्दन में चोट लगी है। बताया गया कि युवक को मेरठ के सुभारती अस्पताल में भर्ती किया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सरधना के खेड़ा गांव में घुड़चढ़ी के दौरान हुई फायरिंग में युवक घायल हो गया। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। बताया गया कि सरधना के गांव खेड़ा में बीती देर रात कुलदीप सोम के पुत्र की घुड़चढ़ी हो रही थी।
इसी दौरान गांव का चिंटू (20) पुत्र यशपाल पड़ोस की दुकान से कुछ सामान लेने जा रहा था। इसी दौरान आरोपी द्वारा अवैध देसी बंदूक से चलाई गई गोली उसकी जांघ में लगी।
विज्ञापन
बताया गया है कि युवक ने अपने दोनों हाथ पहनी हुई पेंट की जेब में दिए हुए थे जिस कारण गोली हाथ की उंगलियों को जख्मी करते हुए जान में जा घुसी। जिसको तुरंत सरधना के निजी हॉस्पिटल लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर गोली निकाल दी।