फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: ननिहाल में नलकूप पर नहाते वक्त करंट लगने से युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

Mon, 23 Jun 2025 06:46 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

सरधना के मोहल्ला गोमतीनगर निवासी आदिल की ननिहाल गांव पोहल्ली में नलकूप पर नहाते वक्त करंट लगने से मौत हो गई। मेरठ के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।
विज्ञापन
मृतक आदिल का फाइल फोटो व विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ से सटे सरधना कस्बे के मोहल्ला गोमतीनगर निवासी युवक की नलकूप पर नहाते समय करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना उसके ननिहाल गांव पोहल्ली में उस समय हुई, जब वह दोस्तों के साथ नहाने गया था। परिजन उसे आनन-फानन में मेरठ के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, मृतक आदिल पुत्र मोबीन मजदूरी करता था और सोमवार को वह अपने कुछ साथियों के साथ ननिहाल गया था। दोपहर की तेज गर्मी से राहत पाने के लिए वे गांव के नलकूप पर नहाने पहुंचे। नहाने के दौरान जब आदिल(22) अकेला नलकूप के पास पहुंचा तो करंट की चपेट में आ गया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: गारमेंट्स शॉप पर थैले चोरी करते दरोगा का वीडियो वायरल, एसएसपी ने किया लाइनहाजिर

शुरुआत में किसी को कुछ समझ नहीं आया, लेकिन जब आदिल की ओर से कोई आवाज नहीं आई तो साथियों ने शोर मचाया। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बिजली का कनेक्शन काटकर आदिल को बाहर निकाला। गंभीर स्थिति में उसे मेरठ के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। बताया गया कि आदिल चार भाइयों और एक बहन में तीसरे नंबर पर था। परिजन आदिल की असामयिक मौत से सदमे में हैं और मोहल्ले में शोक की लहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें