मेरठ के सरधना क्षेत्र के गांव राधना में खेत में काम कर रहे 22 वर्षीय युवक की टूटे हाईटेंशन तार से करंट लगने से मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने बिजली घर के बाहर शव रखकर ऊर्जा निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए धरना दिया।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। गुस्साए लोगों ने शव को उठाकर ग्राम भमोरी स्थित बिजली घर के बाहर रखकर धरना शुरू कर दिया और ऊर्जा निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
पहले भी की गई थीं शिकायतें
ग्रामीणों का आरोप है कि खेतों से गुजर रही हाईटेंशन लाइन लंबे समय से नीचे लटक रही है और कई जगह पेड़ों से टकरा रही है। इस संबंध में कई बार बिजली विभाग को शिकायत दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
मुआवजे और कार्रवाई की मांग
धरना दे रहे लोगों ने मृतक के परिवार को उचित मुआवजा, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई और हाईटेंशन लाइनों की तत्काल मरम्मत की मांग की।