फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आरएसएस से जोड़ने के लिए होंगे युवा सम्मेलन

विज्ञापन
विज्ञापन
-15 अगस्त से 15 सितंबर तक जिला स्तर पर होगा आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की स्थापना के शताब्दी वर्ष में युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए विशेष कार्यक्रम होंगे। 15 अगस्त से 15 सितंबर तक जिला स्तर पर युवा सम्मेलनों के माध्यम से युवाओं को संगठन से जोड़ा जाएगा। शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों का समापन 20 अक्तूबर को विजयदशमी पर होगा। इस दिन अधिकतम शाखाएं लगाई जाएंगी। संघ के प्रचारक व विस्तारक गांव-शहरों में जाकर नई शाखाएं तैयार करेंगे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना 1925 में विजयदशमी को हुई थी। संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर 2025 में विजयदशमी से शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम शुरू हुए जो अब 2026 की विजयादशमी तक चलेंगे। इन कार्यक्रमों में ऐतिहासिक उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम हुए। सबसे अधिक जोर पंच परिवर्तन पर दिया गया। विजयदशमी पर पूरे देश में संघ गणवेश में स्वयंसेवकों ने पथ संचलन किया। पंच परिवर्तन (पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, स्व-आधारित जीवन और नागरिक कर्तव्य) के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। अब 15 अगस्त से 15 सितंबर तक जिला स्तर पर युवाओं को जोड़ने के लिए युवा सम्मेलन होंगे। इनमें युवाओं को आरएसएस के कार्यों की जानकारी देना और राष्ट्रवाद की भावना जगाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें