फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
-भीड़ ने आरोपी चालक को पकड़कर पुलिस को सौंपा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से सोमवार को बाइक सवार साजिद (25) की मौत हो गई। वहीं बाइक सवार महिला का पैर टूट गया। हादसे के बाद चालक को भीड़ ने मौके पर पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद सड़क पर जाम के हालात बन गए। पुलिस ने जाम खुलवाकर राहगीरों को आगे के लिए रवाना किया।



सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि जाकिर कॉलोनी निवासी रिजवान का ब्रश बनाने का काम है। उसके यहां जाकिर कॉलोनी निवासी साजिद काम करता था। सोमवार सुबह रिजवान की पत्नी शहाना एक ऑर्डर लेने के लिए साजिद के साथ दिल्ली सड़क गई थी। काम खत्म करने के बाद दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। नाले वाली सड़क पर शालू बेकरी के पास ट्रैक्टर ट्रॉली के बराबर से निकलने के दौरान साजिद उसकी चपेट में आ गया। आरोपी चालक उसको घसीटता हुआ ले गया। महिला भी सड़क पर गिर गई। स्थानीय लोगों के शोर मचाने पर चालक ने ट्रैक्टर रोका। हादसे में बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में साजिद की मौके पर ही मौत हो गई। महिला के पैर की हड्डी टूट गई। पुलिस ने आरोपी चालक व ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों का रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने घटनास्थल के पास मौजूद लोगों से मामले को लेकर जानकारी हासिल की। पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया। परिजनों ने पुलिस से आरोप के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सीओ ब्रह्मपुरी का कहना है कि फिलहाल मामले में तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें