फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे समुदाय के युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर लेजाने का आरोप, परिजनों को कंकरखेड़ा थाने में हंगामा

Tue, 15 Sep 2020 12:43 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
meerut police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ में कंकरखेड़ा क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने दूसरे समुदाय के एक युवक पर अपनी बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। तलाश के बावजूद जब दोनों का कोई सुराग नहीं लगा तो पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन


एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी का गांव के ही एक दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बेटी मौका पाकर युवक के साथ फरार हो गई। उन्होंने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

मामले की जानकारी मिलने पर सोमवार को हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने थाने पर हंगामा किया और जल्द युवती की बरामदगी की मांग की। हंगामे की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने किसी तरह कार्यकर्ताओं व परिजनों को आश्वासन दिया। परिजनों व कार्यकर्ताओं ने युवती की बरामदगी जल्द न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें