फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झिंझाड़पुर में बहन की ससुराल आए युवक की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाड़पुर में बहन की ससुराल आए युवक की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

फलावदा। थाना क्षेत्र के गांव झिंझाड़पुर में बुधवार आधी रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक बहन की ससुराल आया था और बरामदे में सो रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रथमदृष्टया पुलिस वारदात को आत्महत्या मानकर कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।
बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव बटावली निवासी संजय कुमार (36) पुत्र राजेंद्र सिंह फलावदा के गांव झिंझाड़पुर में कई दिनों से बहनोई योगेंद्र सिंह के यहां ठहरा था। बुधवार रात संजय बरामदे में चारपाई पर सो रहा था। परिवार के अन्य लोग कमरे में थे। रात करीब एक बजे गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। उन्हें संजय खून से लथपथ पड़ा मिला। अस्पताल ले जाने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर थाना प्रभारी शिववीर सिंह और सीओ उदय प्रताप मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी ने बताया कि संजय की दायीं कनपटी पर तमंचे से सटाकर गोली मारी गई है, जो कि आरपार हो गई। फिलहाल पुलिस का मानना है कि यह आत्महत्या का मामला है। हालांकि मौके पर पुलिस को तमंचा नहीं मिला। सीओ मवाना का कहना है कि कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। संजय के भाई वीरेंद्र ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें