फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली: युवक की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर लगाया जाम, पुलिस अधिकारी मौके पर

Wed, 21 Aug 2019 11:34 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के शामली में बुधवार सुबह एक 24 वर्षीय युवक की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक का शव गांव के बाहर एक खेत में पड़ा मिला। वहीं घटना से गुस्साए ग्रामीणों  ने युवक का शव गांव के संपर्क मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया।

विज्ञापन


पत्रकार हत्याकांड का खुलासा: पुलिस ने हत्यारोपी बाप-बेटों को दबोचा, बरामद हुए हथियार

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस के पहुंचने पर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और शव को नहीं उठने दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ग्रामीणों को समझाने में लगे हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मौके पर मौजूद पुलिस व जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
शामली के बाबरी थानाक्षेत्र के कुरमाली ग्राम निवासी युवक रोहित पुत्र ब्रहम्पाल की बुधवार को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। ग्रामीणों को ने युवक का शव खेत में पड़ा देखकर परिजनों व पुलिस को सूचित किया। 

यूपी: मेरठ में पत्नी की गला घोंटकर हत्या, पति गिरफ्तार, पांच साल के मासूम ने पुलिस को बताई सच्चाई

परिजनों ने युवक के शव को उठाकर ग्राम के संपर्क मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया बुझाया लेकिन वे मार्ग पर ही डटे रहे।  एसपी समेत अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। 

ग्रामीण हत्यारों की जल्द से जल्द गिरफ्तार करने व मुआवजे की मांग कर रहे हैं। वहीं पुलिस के अनुसार युवक के सिर में गोली मारी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें