फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मेरठ में पत्नी की गला घोंटकर हत्या, पति गिरफ्तार, पांच साल के मासूम ने पुलिस को बताई सच्चाई

Wed, 21 Aug 2019 10:57 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
यूपी के मेरठ में बुधवार को एक महिला की उसके पति ने गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद पति ने खुद को भी घायल कर लिया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मृतका के शव को पोस्टामार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी पति ने पुलिस के सामने पूरी वारदात कुबूल ली। पूरे मामले की जांच की जा रही है। 

मेरठ: नकली पेट्रोल-डीजल बनाने का भंडाफोड़, 2.10 लाख लीटर बरामद, गिरोह के 10 सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र की समर गार्डन कॉलोनी में निवासी युवक को शक था कि उसकी पत्नी का पड़ोसी इमरान के साथ अवैध संबंध है। जिसके बाद मंगलवार देर रात उसने अपनी पत्नी को गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। 
विज्ञापन

पत्नी की हत्या के बाद पति ने अपने गले पर भी चाकू से वार कर लिए। सुबह घटना की जानकारी लगने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया जिसके बाद उसने पूरी वारदात को खुद अंजाम देना कुबूल लिया। 

पुलिस के अनसार आरोपी ने बताया कि मंगलवार रात को वह जब घर लौटा तो पत्नी घर पर नहीं थी। कुछ देर बाद पत्नी पड़ोसी इमरान के घर से आई जिसके बाद पति पत्नी में काफी विवाद हो गया। 

यूपी: पूर्व प्रधान की गोलियों से भूनकर हत्या, रिवॉल्वर छीनकर फरार हुए हमलावर, गांव में दहशत

आरोपी ने बताया कि कहासुनी के बाद उसने पत्नी की चुनरी से उसका गला घोटकर हत्या कर दी। वारदात की ओर से ध्यान हटाने के लिए उसने अपने गले पर भी चाकू से वार कर लिए।

पुलिस पूछताछ में दंपती के पांच साल के बेटे ने पूरी वारदात से पर्दा उठा दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पड़ोसी इमरान को भी हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं पति का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें