मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र के नन्हेड़ा गांव में युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक परिवार से अलग रहता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, गांव नन्हेड़ा में पिंटू नामक युवक ने सिर में गोली मारकर आत्महत्या की। परिजनों ने पुलिस को बताया कि पिंटू परिवार से अलग अपने मकान में अकेला रहता था।