फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर दो साल तक करता रहा दुष्कर्म, फिर कराया गर्भपात

Sat, 22 Sep 2018 09:40 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
rape
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में बागपत के एक गांव में महिला को शादी का झांसा देकर युवक दो साल तक यौन शोषण करता रहा। महिला ने युवक पर गर्भपात कराने का भी आरोप लगाया। युवक पहले से ही शादीशुदा था। पीड़ित महिला ने अपना हक मांगा तो उसके साथ मारपीट की और घर से भगा दिया। पीड़ित ने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी।  

विज्ञापन

    
शनिवार को खेकड़ा थाना क्षेत्र की एक महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी वर्ष 2006 में शामली के एक युवक के साथ हुई। पति ढाई वर्ष पूर्व हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई थी। पीड़ित को उसके पति से चार बच्चे हैं। पति की मौत के बाद वह अपने बच्चों को लेकर खेकड़ा क्षेत्र के एक गांव में अपने मायके में रहने लगी। दो वर्ष पहली उसकी मुलाकात कोतवाली क्षेत्र के बंदपुर गांव निवासी एक युवक से हुई। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। युवक ने उसके साथ अनैतिक संबंध भी बने। आरोपी युवक खुद को अविवाहित बताकर उसके साथ दो साल तक संबंध बनाता रहा। वह गर्भवती हो गई तो कुछ माह पूर्व ही उसका गर्भपात भी करा दिया। जब उसे युवक के शादीशुदा होने का पता चला तो वह आरोपी के घर पहुंची और अपना हक मांगा।

विज्ञापन

इसके बाद आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और घर से धक्के देकर निकाल दिया। पीड़ित ने उसके परिजनों पर भी मारपीट व गाली गलौच करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू की। एसएसआई धर्मेन्द्र सिंह संधू ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें