फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवदास बना युवक: फोन पर प्रेमिका को बोला-मुझे माफ करना, फिर युवती के घर के नीचे खुद को मारी गोली

Fri, 18 Mar 2022 04:33 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ में एक युवक ने अपनी प्रेमिका के घर के नीचे खुद को गोली मारकर जान दे दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। आत्महत्या से पहले युवक ने अपनी प्रेमिका से काफी देर तक बात की थी। पुलिस ने युवक के शव के पास से तमंचा और उसका मोबाइल बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में होली और शब ए बरात पर एक युवक ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। कोतवाली इलाके के शाहपीर गेट पर यह घटना हुई। घटना त्योहार के दिन होने से सनसनी मच गई। सूचना पर एसपी सिटी विनीत भटनागर, सीओ कोतवाली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। 
विज्ञापन


पुलिस ने युवक के शव के पास से तमंचा और उसका मोबाइल बरामद कर लिया है। युवक का युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लिसाड़ीगेट क्षेत्र के बुनकर निवासी नाजिम (26 साल) पुत्र सलीम का शाहपीर गेट निवासी युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। तीन साल से दोनों के बीच दोस्ती थी। दोनों ने निकाह करने के लिए भी कहा था। लेकिन उस समय दोनों के परिजनों ने मना कर दिया।

इसको लेकर भी युवक तनाव में चल रहा था। शुक्रवार सुबह युवक ने प्रेमिका के घर के नीचे तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद आस-पास के लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई कर रही है। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि युवक नाजिम ने अपनी प्रेमिका को तड़के तीन बजकर 30 मिनट पर कॉल की थी। जिसमें दोनों के बीच लंबी बात हुई। युवक ने अपनी प्रेमिका से कहा कि लेकिन तू मेरी नहीं हो सकी। सीओ का कहना है की मोबाइल की जांच की जा रही है। दोनों के बीच आज सुबह आखिरी बार बात हुई थी।

सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया का कहना है की युवक ने एक तरफा प्यार में जान दी है। युवक और युवती के बीच मोबाइल पर बात भी हुई थी। पुलिस पूरे मामले की जानकारी कर रही है। दोनों का निकाह होने की बात भी सामने आई है। पोस्टमार्टम कराकर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें