फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पारिवारिक विवाद के बाद जहरीला पदार्थ खाने से युवा किसान नेता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान मजदूर संगठन के युवा जिला उपाध्यक्ष संगीत सोम ने उपचार के दौरान तोड़ा दम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। क्षेत्र के नाहली गांव निवासी किसान मजदूर संगठन के युवा जिला उपाध्यक्ष संगीत सोम की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, उन्होंने बृहस्पतिवार देर रात पारिवारिक विवाद के बाद विषाक्त पदार्थ खा लिया था। हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
संगीत सोम की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भी शोक व्यक्त करते हुए परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार शाम शव परिजनों को सौंप दिया। अंतिम यात्रा में परिवार के सदस्यों के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण और संगठन से जुड़े लोग शामिल हुए।
बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार रात पारिवारिक विवाद के बाद उन्होंने जहरीला पदार्थ खाया था। हालांकि, घटना के कारणों को लेकर पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। जान देने का कारण पारिवारिक विवाद बताया गया है। पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच की जा रही है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें