फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मीरपुर तखावली में वन विभाग ने लगाया पिंजरा

विज्ञापन
मीरपुर में तेंदुए की तलाश करते वन विभाग की टीम स्रोत विभाग
विज्ञापन
बहसूमा। गांव मीरपुर तखावली में शुक्रवार शाम तेंदुए की सूचना पर हस्तिनापुर रेंज की वन विभाग टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। किसान अजब सिंह प्रधान के गन्ने के खेत के पास तेंदुआ दिखाई देने की सूचना के बाद टीम ने आसपास के खाली खेतों में तलाशी अभियान चलाया। जांच के दौरान मिले पंजों के निशानों की पुष्टि तेंदुए के होने के बाद वन विभाग ने एहतियात के तौर पर मौके पर पिंजरा लगा दिया। रेंजर खुशबू उपाध्याय के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में देर रात तक ड्रोन और नाइट विजन कैमरे की मदद से सर्च अभियान चलाया। पूरी रात टीम मौके पर डटी रही और तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें