मेरठ। लिसाड़ी गेट के श्यामनगर निवासी युवती ने परिजनों से जान का खतरा जताया है। एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि परिजन तमंचा लेकर उन्हें तलाश रहे हैं। एसएसपी ने लिसाड़ी गेट थाना पुलिस को कार्रवाई का आदेश दिया है। लिसाड़ी गेट के श्यामनगर निवासी नदराना ने बताया कि उसका तीन साल से फैजान निवासी ग्राम मंसूरी गाजियाबाद से प्रेम प्रसंग चल रहा है। परिजनों को इसकी जानकारी है। परिजन उसकी शादी 40 साल के अधेड़ से करना चाहते हैं। इससे आहत होकर उसने घर छोड़ दिया और 10 जून को फैजान से शादी कर ली। गाजियाबाद में शादी को पंजीकृत भी करा लिया। परिजनों को इसका पता चला तो उन्होंने पति व उनके परिजनों के खिलाफ अपहरण व अन्य आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करा दी।
आरोप लगाया कि पिता, भाई, ताऊ व मां फैजान के अहमदनगर लिसाड़ी गेट में रहने वाले भाई को जाकर गोली मारने की धमकी दे रहे हैं। एसएसपी अविनाश पांडेय ने थाना लिसाड़ी गेट पुलिस को पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए है।