चुप्पी साधे रहे गमजदा परिजन
पोस्टमार्टम हाउस पर दोनों के परिजन मौजूद थे। लेकिन उन्होंने प्रेमी युगल के संबंध में बात करने से इंकार कर दिया । दोनों पक्षों के बीच चर्चा थी कि प्रेम संबंध के बारे में जानकारी हो जाती तो यह नौबत नहीं आती।
दोनों ने यह कदम क्यों उठाया, सवाल बन गया है। पुलिस का कहना है कि प्रेम प्रसंग और शादी के बिंदु पर जांच की जा रही है।
पोस्टमार्टम हाउस से एक साथ उठे शव
सोनू और शुमायला जीते जी साथ नहीं रह सके, लेकिन मंगलवार को दोनों का पोस्टमार्टम एक साथ हुआ। यह भी चर्चा रही कि दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ कर दिया जाए, लेकिन दोनों के परिजनों ने आपत्ति जताई।
परिजनों ने अपने-अपने रीति रिवाज से अंतिम संस्कार करने की बात कहीं है। इसके बाद वह शव लेकर रवाना हो गए। दोनों परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल था।
एक साथ जीने मरने की खाई थी कसम
पुलिस ने प्रेमी और प्रेमिका के मोबाइल की डिटेल खंगाली। पुलिस का दावा है कि दोनों ने एक साथ जीने मरने की कसम खाने के मैसेज एक दूसरे को भेजे हुए थे। दोनों अलग-अलग समुदाय से थे, फिर भी वह शादी करने के लिए तैयार थे।
हरियाणा से सोनू युवती से शादी करने के लिए ही मेरठ आया था। दोनों के बीच क्या विवाद हुआ, आत्महत्या का कदम क्यों उठाया, इसके बारे में कोई नहीं जानता।
प्रेमी युगल के परिवार वालों से पुलिस ने जानकारी ली थी। बस इतना पर पता चला कि लॉक डाउन में फेसबुक पर दोनों की दोस्ती हुई और प्यार हो गया। आत्महत्या करने के पीछे क्या कारण रहा, यह कोई नहीं जानता। पुलिस सभी बिंदु पर जांच कर रही है। -देवेश सिंह, सीओ सिविल लाइन