उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग शीघ्र पूरी नहीं की गई तो वह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। दो दिन की हड़ताल में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, कैनरा बैंक, यूनियन बैंक, पंजाब एंड सिंघ बैंक के कर्मचारी व अधिकारी शामिल रहे।
हड़ताल के चलते ग्राहकों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। ग्राहक जब बैंकों में लेनदेन करने पहुंचे तो वहां ताला लटका मिला। इसके चलते उन्हें मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। बुधवार से बैंकों में कामकाज शुरू हो जाएगा।
120 करोड़ का लेनदेन रहा प्रभावित
एलडीएम प्रदीप थोराट ने बताया कि दो दिन की हड़ताल में जिले के सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों में करीब 120 करोड़ का लेनदेन प्रभावित रहा। जनपद में प्रतिदिन करीब 60 करोड़ का लेनदेन होता है। बुधवार को बैंक खुलेंगे।