मंच पर बोलते सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, कश्यप, सैनी और प्रजापति समाज के बारे में कहा कि हमारी सरकार ने कोल्हू लगाने की खुली छूट दे दी है, जिससे कश्यप समाज का भला होगा। प्रजापति समाज को माटी कल्याण बोर्ड गठित करने और विशेष प्राविधान का निर्णय लिया है। व्यापारियों के बारे में कहा कि शामली, कैराना कांधला में 300 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव आया है। उद्यमी आएंगे उद्योग लगाएंगे, हम सुरक्षा और सुविधा देंगे, लेकिन हमारी शर्त है कि नौजवानों को रोजगार मिले और किसान को जमीन का अच्छा मुआवजा मिले। उन्होंने कहा कि सपा प्रत्याशी उतारने की हिम्मत नहीं कर पा रही थी। बैक डोर से प्रत्याशी दे रहे हैं। विपक्ष के प्रत्याशी के अतीत में झांकने की जरूरत है, क्योंकि उस प्रत्याशी के परिवार ने दंगा कराने और अराजकता पैदा करने के लिए क्या क्या गुल खिलाए थे।
सपा और वह लोग जो घर घर जाकर वोटरों से भीख की याचना कर रहे हैं, वह सचिन और गौरव की हत्या और झूठे मुकदमे दर्ज होने के दौरान कहां थे। हमारी सरकार के रहते अब कोई अत्याचार नहीं होगा, लेकिन कभी अत्याचार की नौबत आई तो विपक्षी लोग सुधरने वाले नहीं हैं और फिर तुष्टिकरण की नीति अपनाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांवड़ यात्रियों हमने सुविधा दिलाई। अगर अन्य समुदायों को सुविधा मिलती है, तो कांवड़ियों को भी मिलेगी। अगर हमारे पर्व मनाने पर दूसरों को बुरा लगता है, तो दूसरों के पर्व से हमें अच्छा कैसे लगता। कांवड़ यात्रा में माइक, शंख, घंटे भी बजेंगे और हर प्रकार की सुविधा देंगे। इस बार कांवड़ यात्रा को और अच्छे ढंग से प्रस्तावित करेंगे। गंगनहर के दोनों ओर विस्तृत पटरी बनाएंगे ताकि कांवड़ यात्री सुविधा से आ जा सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा भाजपा कर सकती है। दंगा मुक्त, अपराध मुक्त, अपहरण मुक्त प्रदेश भाजपा दे सकती है। विकास और सुशासन दे सकती है। हमने समाज को फिरको, परिवार, जाति और मजहब के नाम पर नहीं बांटा है। सबका साथ-सबका विकास यही हमारा नारा है। 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की उन सभी हुतात्माओं को नमन, जिन्होंने आजादी की लड़ाई में बलिदान किया था, जिनमें बाबा शाहमल और बाबा मोहर सिंह ने स्वाधीनता के लिए शहादत दी थी। वैसे ही बहन बेटियों की रक्षा के लिए सचिन और गौरव ने शहादत दी थी। यह शहादत उसी कड़ी को आगे बढ़ाने का हिस्सा है। हम सब पश्चिमी यूपी की सुरक्षा और समृद्धि, नौजवानों, बहन बेटियों की सुरक्षा के लिए भाजपा को जिताएंगे। 28 मई लोकतंत्र के महापर्व का दिन है, घर में अवकाश मनाने का दिन नहीं, पहले मतदान करेंगे फिर जलपान। इस दौरान परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल, प्रदेश संगठन मंत्री विजय बहादुर पाठक, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, पूर्व मंत्री अशोक प्रधान, सांसद कांता कर्दम, सांसद धर्मेंद्र कश्यप आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/