फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाभी के अवैध संबंधों से नाराज फौजी ने की थी बबलू की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

Thu, 24 May 2018 03:25 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
पुलिस ने किया खुलासा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भाभी के अवैध संबंधों से नाराज एक फौजी ने अपने साले और दोस्त के साथ मिलकर बबलू गुर्जर की हत्या की थी। पुलिस ने इस हत्याकांड का गुरुवार को खुलासा कर दिया।

विज्ञापन

 
घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की है। यहां भावनपुर थाना क्षेत्र के सयाल गांव में पांच मई को हुई बबलू गुर्जर की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में एक फौजी अजीत और उसके साले तेजेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरा फौजी फरार है।

वारदात वाले दिन बबलू गुर्जर मुजफ्फरनगर से घोड़ी पर सवार होकर लौट रहा था। इस हत्या में गांव के ही सुंदर पप्पू और टीटू को नामजद कराया गया था। पुलिस ने सुंदर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जांच में पता चला कि सुंदर और अन्य नामजद बेकसूर हैं। सुंदर भी गलत जेल चला गया है। पुलिस की जांच में सामने आया कि बबलू गुर्जर के गांव की ही एक महिला से अवैध संबंध है। इस महिला का देवर अजीत देहरादून आर्मी में तैनात है। अजीत को शक के आधार पर हिरासत में लिया गया और पूछताछ की अजीत ने बताया कि उसने अपने साले तेजेंद्र के साथ मिलकर बबलू गुर्जर की हत्या की थी। 
विज्ञापन


वहीं इस हत्या में उसका एक दोस्त नीरज भी शामिल था। बता दें कि अजीत और नीरज 108 रेजीमेंट इन्फैंट्री देहरादून में सिपाही के पद पर तैनात हैं। दोनों ने ही स्वीकार किया कि बबलू के अजीत की भाभी से अवैध संबंध थे। जिस कारण उनकी गांव में बेइज्जती हो रही थी। बदनामी भी हो रही थी। इसी बदनामी को खत्म करने के लिए बबलू की हत्या की गई है। पुलिस ने दोनों से तमंचा भी बरामद कर लिए हैं।

पढ़ें : भांजे ने मामी से बनाए अवैध संबंध, विरोध करने पर मामा को मार डाला और फिर...

विज्ञापन

169 की रिपोर्ट देकर सुंदर को निकाला जाएगा बाहर

फाइल फोटो
भावनपुर थाना पुलिस ने नामजदगी के आधार पर जिस सियाल निवासी सुरेंद्र सुंदर को जेल भेजा था अब उसे जेल से बाहर निकालने के लिए पुलिस कोर्ट में 169 की रिपोर्ट देगी और बताएगी कि वह बेकसूर है जिसके बाद उसे जेल से बाहर निकाला जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें