मेरठ। मेरठ कॉलेज में शुक्रवार को योग पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें शारीरिक शिक्षा विभाग के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रो. योगेश कुमार एवं डॉ. शिवा भारद्वाज ने छात्र-छात्राओं को विभिन्न आसनों एवं प्राणायाम का अभ्यास सिखाया। योग अभ्यास का दैनिक जीवन में महत्व पर एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 30 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसमें कुमारी गोल्डी ने प्रथम स्थान, बादल कुमार ने द्वितीय स्थान एवं अभिनव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं योग सेलिब्रेशन के इस क्रम में डॉ संदीप कुमार के संयोजन में वनस्पति विज्ञान विभाग के छात्राओं ने हरित योग के तहत पौधारोपण करते हुए ताड़ासन, वृक्ष आसन आदि का अभ्यास किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सचिव विवेक गर्ग ने स्वस्थ जीवन के लिए योग को आधार बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को संपूर्ण विश्व में प्रचलित कर दिया है। यह भारत की आध्यात्मिक जीत है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विश्व स्तर पर किया जा रहा योग के लिए प्रेरित
मेरठ। आरजीपीजी कॉलेज की एनसीसी द्वारा आयोजित योगा अनप्लग्ड कार्यक्रम का समापन हुआ। 22 यूपी गर्ल्स बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल होपेंद्र ठाकुर और एडम ऑफिसर मेजर रिजू रावत उपस्थित रहे। कार्यक्रम महाविद्यालय के आईक्यूएसी, आरजीपीजी इनोवेशन काउंसिल, इंडियन नॉलेज सिस्टम सेल में आयोजित हुआ। योगा से लोगों को परिचित कराने और योगा करने के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए यह प्रयास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विश्व स्तर पर किया जा रहा है। योग करने से शारीरिक और मानसिक शांति के साथ-साथ भावनात्मक बल भी मिलता है।
कार्यक्रम में बालेराम बृज भूषण सरस्वती शिशु मंदिर की एनसीसी अधिकारी कैप्टन वंदना और उनके 17 कैडेट्स, आरजी इंटर कॉलेज की एनसीसी अधिकारी कैप्टन डॉ. गीता और उनके 24 कैडेट्स, शहीद मंगल पांडे पीजी कॉलेज के एनसीसी अधिकारी कैप्टन लता कुमार और उनके 20 कैडेट्स, कनोहर लाल महिला महाविद्यालय के 15 कैडेट्स व आरजीपीजी कॉलेज की एनसीसी अधिकारी मेजर प्रो. अंजुला राजवंशी और 65 कैडेट्स उपस्थित रहे। सभी ने योग के विभिन्न आसनों और क्रियाओं को सीखा। कार्यक्रम में भूतपूर्व एनसीसी कैडेट्स भी शामिल हुए। उन सभी ने योग का अभ्यास किया।
कार्यक्रम में फिजिकल एजुकेशन की इंचार्ज प्रो. भावना मित्तल, यौगिक साइंस की कोऑर्डिनेटर प्रो. मंजू सिंह व योगा टीचर दीपा त्यागी का सहयोग रहा।
योग से निरोग जीवन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। भारतीय वैश्य संगम दिल्ली की ओर से जगन्नाथपुरी, शंकर आश्रम के पीछे और शिवाजी रोड पर योग शिविर का लगाया गया। योग विज्ञान संस्थान के साधक-साधिकाओं, भारतीय वैश्य संगम की ओर ने भी योगासन, प्रणायाम किया।
संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर मुकेश मित्तल ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी। कहा, योग हमारे तन-मन और आत्मा को स्वस्थ रखने का सशक्त माध्यम है। नियमित योग अभ्यास से तनाव कम होता है। इस अवसर पर डॉ. आशीष अग्रवाल, राजेंद्र कुमार, विपुल सिंघल, नवीन अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, मुकेश सिंघल आदि मौजूद रहे।