फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतरी पीर से जली कोठी तक दुकानों पर लगाए लाल निशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। खैरनगर स्थित छतरी पीर से जली कोठी तक अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम ने प्लान बनाया है। शुक्रवार को दुकानों पर लाल निशान लगाकर नोटिस दिए हैं। चेतावनी दी कि वह खुद ही सड़क से सामान उठा लें, अतिक्रमण हटाएं। अन्यथा बुलडोजर चलाया जाएगा। नगर निगम में संपत्ति अधिकारी भोला नाथ गौतम ने बताया कि जल्द ही अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। रोस्टर बनाकर अभियान चलाया जा रहा है। छतरी पीर से जली कोठी तक अतिक्रमण है, उसके चलते सड़क पर दिनभर जाम की स्थिति रहती है। सड़क को जाम मुक्त करने के लिए अतिक्रमण हटाने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें