फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार्य नमि सागर जैन इंटर कॉलेज में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। बिनौली रोड स्थित आचार्य नमि सागर जैन इंटर कॉलेज में शनिवार को ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी सुनीत भाटी, एडीओ सुनील कुमार, प्रधानाचार्य विजय बहादुर और भाजपा नगर अध्यक्ष राजीव जैन ने किया। प्रतियोगिताओं में छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में बालक वर्ग से यश सैनी प्रथम, कपिल द्वितीय और कुणाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में रिया सोम प्रथम, काजल द्वितीय, ऐसा तृतीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर बालक वर्ग में कुणाल प्रथम, उज्जवल द्वितीय, राहुल तृतीय रहे। बालिका वर्ग में काजल प्रथम, सरगम द्वितीय, दीक्षा तृतीय रहीं। 400 मीटर बालक वर्ग में गौरव सैनी प्रथम, उज्जवल सैनी द्वितीय व अशीष सिरोही ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में छाया प्रथम, विशाखा द्वितीय व डोली तृतीय स्थान पर रहीं। 1500 मीटर दौड़ बालक वर्ग में कुलदीप प्रथम, कपिल द्वितीय, सूरज तृतीय रहे। वहीं 3000 मीटर बालक वर्ग में सचिन प्रथम, कपिल द्वितीय, सूरज तृतीय रहे।
गोला फेंक बालक वर्ग में कुलवंत सोम प्रथम, भानू सोम द्वितीय, राज सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में सलौनी पुंडीर ने प्रथम, विशाखा सोम ने द्वितीय व डोली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तस्तरी फेंक बालक वर्ग में आकाश प्रथम, दीपांशु सोम द्वितीय, अक्षय कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में विनीता प्रथम, विशाखा द्वितीय, डोली तृतीय स्थान पर रहीं। लंबी कूद में शिवम सिंधु ने प्रथम, आकाश ने द्वितीय, रितिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

लंबी कूद बालिका वर्ग में छाया प्रथम, प्रियंका सोम द्वितीय, आकांक्षा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद बालक वर्ग में शिवम प्रथम, विनीत सैनी द्वितीय, बलवंत सिंधू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में रिया ने प्रथम, प्रियंका ने द्वितीय, खुशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में विजयी छात्र छात्राओं को प्रतीक चिंह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पीटीआई सुधीर त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें