फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकाश हत्याकांड के आरोपी को रिमांड पर लेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
आकाश हत्याकांड के आरोपी को रिमांड पर लेगी पुलिस
विज्ञापन

मेरठ। आकाश हत्याकांड के मुख्य आरोपी प्रदीप दीक्षित को पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी में है। इसके लिए परतापुर पुलिस ने कोर्ट में अर्जी लगा दी है। वहीं, आरोपी प्रदीप की पत्नी अनीता और नाबालिग बेटे की तलाश में पुलिस ने शनिवार को भी दबिश दी। लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। सेटिंग करके प्रदीप के जेल जानने के प्रकरण की जांच भी शुरू की गई है।
परतापुर के रिठानी गांव निवासी आकाश पाल की पीटकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड में मुख्य आरोपी प्रदीप दीक्षित सेेटिंग कर बागपत के दोघट थाने से जेल चला गया। हत्यारोपी कैसे जेल चला गया, इसको लेकर पुलिस की काफी किरकिरी हो रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस ने प्रदीप के घर की भी कुर्की कर ली। पुलिस का कहना कि आकाश की हत्या में प्रदीप की पत्नी अनीता व उसका नाबालिग बेटा फरार है। अनीता पर भी 25 हजार का इनाम है। सीओ ब्रह्मपुरी अमित कुमार राय का कहना कि परतापुर पुलिस प्रदीप को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेंगी। आरोपी अनीता और उनके नाबालिग बेटे की तलाश में पुलिस लगी है। उनको जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, 25 हजार के इनामी आकाश को सेटिंग से बागपत पुलिस ने कैसे तमंचे में जेल भेज दिया। इसकी जांच शुरू हो गई है। आरोपी से दोघट थाना पुलिस ने पूछताछ क्यों नहीं की। उसको जेल भेजने में पुलिस ने इतनी जल्दबाजी क्यों की। इन सवालों के साथ जांच की जा रही है। एडीजी मेरठ जोन ने एसपी बागपत से रिपोर्ट मांगी है। सीओ कोतवाली आलोक सिंह को जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें