फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा प्रदेशाध्यक्ष मुनकाद अली के भाई और याकूब कुरैशी के घर दबिश देने पहुंची पुलिस, नहीं चढ़े हत्थे

Thu, 31 Oct 2019 02:01 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
दबिश देने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बसपा प्रदेशाध्यक्ष मुनकाद अली के भाई साजिद की तलाश में मंगलवार रात पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश दी। पुलिस द्वारा साजिद के घर की तलाशी ली गई, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। पुलिस ने बसपा नेता और पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी व उनके बेटे इमरान कुरैशी की तलाश में उनके सराय बहलीम कोतवाली स्थित घर पर दबिश दी थी, वह भी नहीं मिले। 

विज्ञापन


किठौर के शाहजहांपुर निवासी यामीन ने चार दिन पहले बसपा नेता मुनकाद अली के भाई साजिद पर फार्म हाउस के पास गोली मारने का आरोप लगाया था। इसका एक वीडियो पुलिस को मिला था। हालांकि यामीन के परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मंगलवार देर रात करीब 2:30 बजे इंस्पेक्टर किठौर रोजंत त्यागी ने पुलिस फोर्स के साथ साजिद के घर पर दबिश दी। जहां पर महिलाओं से भी पूछताछ की गई। मकान की तलाश ली और फिर परिवार को चेतावनी देकर पुलिस वापस लौट गई। इससे पहले एसपी सिटी, सीओ किठौर, सीओ कोतवाली समेत कई थानों का पुलिस बल और क्राइम ब्रांच की टीम ने पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी और उनके बेटे इमरान की तलाश में दबिश दी थी। लेकिन वह भी नहीं मिले। याकूब और उनके बेटे पर धोखाधड़ी और जानलेवा हमले की धाराओं का केस दर्ज है।

यह भी पढ़ें: यूपी: जांच में फंसते जा रहे बसपा नेता याकूब कुरैशी,फर्जी तरीके से कराया था करोड़ों की जमीन का बैनामा

विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा नेता और पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी व उसके बेटे इमरान के बाद बसपा प्रदेशाध्यक्ष मुनकाद अली के भाई साजिद की पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी। नामजद आरोपियों की तलाश में बुधवार को भी पुलिस ने दबिश दी। उनके मकान खंगाले गए, लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ा।
 
पुलिस के मुताबिक याकूब कुरैशी और उसके बेटे इमरान कुरैशी पर जानलेवा हमले और करोड़ों रुपये जमीन हड़पने के आरोप में मुकदमा दर्ज है। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें