फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में पुलिस पर हमला, हेड कांस्टेबल का सिर फोड़ा, गोकशी की सूचना पर पहुंची थी टीम

Thu, 31 Oct 2019 01:37 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ जिले के शताब्दी नगर में गोकशी की सूचना पर पहुंची पुलिस पर जानलेवा हमला कर हेड कांस्टेबल का सिर फोड़ दिया गया। दो सिपाही भी चोटिल हो गए। पुलिस ने घेराबंदी कर तीन हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


मंगलवार रात करीब तीन बजे परतापुर पुलिस को शताब्दीनगर सेक्टर-2 में गोकशी की सूचना मिली थी। परतापुर पुलिस के साथ यूपी 100 पुलिस भी मौके पर पहुंची तो आधा दर्जन युवकों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। जिसमें हेड कांस्टेबल राम अवतार के सिर पर सरिये से प्रहार किया गया। गंभीर हालत में हेड कांस्टेबल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें: बागपत: स्कूटी सवार युवकों ने हेड कांस्टेबल और पीआरडी के जवान से की हाथापाई, मोबाइल लूटकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कई पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे। जानकारी पर इंस्पेक्टर परतापुर एपी मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लाठीचार्ज कर तीन आरोपियों सुनील व रोबिन (पिता-पुत्र) निवासी फफूंड़ा खरखौदा और नितिन पुत्र सतीश निवासी लोनी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अन्य आरोपी भाग गए। बुधवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

फर्जी थी सूचना
एक गाय नाले में गिर गई थी, जिसकी कुछ लोगों ने गोकशी होने की फर्जी सूचना दी। हेड कांस्टेबल के सिर में चोट आई है। तीन आरोपी पुलिस ने मौके से पकड़े हैं। - डॉ. एएन सिंह, एसपी सिटी

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें