फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यज्ञ से मिलती है त्याग, सेवा और परोपकार की प्रेरणा : विनोद कुमार

विज्ञापन
खरखौदा में चल रहे आठ दिवसीय महायज्ञ में आहुति देते यजमान (आयोजक)
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। कस्बा खरखौदा में चल रहे आठ दिवसीय चतुर्वेद पारायण महायज्ञ के छठे दिन वैदिक मंत्रोच्चार और यज्ञ में आहुतियों के बीच श्रद्धालुओं ने विश्व कल्याण और पर्यावरण संरक्षण की कामना की। इस दौरान विद्वानों ने यज्ञ के धार्मिक, वैज्ञानिक और आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे भारतीय वैदिक संस्कृति की महान परंपरा बताया।
यज्ञ के ब्रह्मा गुरुवचन शास्त्री और बरनावा स्थित लाक्षागृह गुरुकुल के पूर्व प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने प्रवचन में कहा कि यज्ञ केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और मानव जीवन को श्रेष्ठ संस्कारों से जोड़ने का माध्यम है। उन्होंने भौतिक और आध्यात्मिक अग्नि की व्याख्या करते हुए कहा कि जिस प्रकार यज्ञ की अग्नि आहुतियों को अपने साथ ऊपर की ओर ले जाती है, उसी प्रकार मनुष्य के भीतर की आध्यात्मिक अग्नि उसके श्रेष्ठ विचारों, पवित्र भावनाओं और दृढ़ संकल्पों को उच्च स्तर तक पहुंचाती है। श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां देकर विश्व कल्याण, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सद्भाव की कामना की। यज्ञ में भानु त्यागी, आशीष त्यागी, अंकित शर्मा, राजेंद्र त्यागी, बाबू सिंह, सुमित त्यागी और आशीष त्यागी उर्फ गुल्लू यजमान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर डिस्ट्रिक्ट बार मेरठ के पूर्व महामंत्री अधिवक्ता मुकेश त्यागी, विजय गुप्ता, कपिल त्यागी, देवेंद्र त्यागी, पवन त्यागी, अधिवक्ता अवधेश स्वामी, मणिप्रकाश त्यागी, प्रफुल्ल त्यागी, शिवकुमार शर्मा, बुद्धप्रकाश त्यागी, राकेश शर्मा, कृष्ण कुमार और प्रदीप त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें