अपनी मांगों के लेकर धरने पर बैठे दैनिक श्रमिक स्रोत संवाद
हस्तिनापुर। कस्बे के राजकीय पशुधन एवं कृषि प्रक्षेत्र के दैनिक श्रमिक अपनी मांगों को लेकर लगातार तीसरे दिन भी धरने पर बैठे रहे। श्रमिक संघ के अध्यक्ष ब्रह्मदेव यादव के नेतृत्व में यह धरना प्रक्षेत्र के मुख्य द्वार पर जारी है। श्रमिकों का कहना है कि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा। शुक्रवार को पूर्व अध्यक्ष अरुण कुमार और युवा समाजसेवी बृजमोहन ने धरनारत श्रमिकों को समर्थन दिया। उन्होंने मजदूरों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि वे उनके साथ खड़े रहेंगे। ब्रह्मदेव यादव ने बताया कि संबंधित विभाग से सकारात्मक निर्णय न मिलने तक धरना समाप्त नहीं होगा। लगातार तीसरे दिन भी धरना जारी रहने से श्रमिकों में रोष बना हुआ है।