सरधना। गुरु पूर्णिमा पर परमानंद योग साधना आश्रम में नवनियुक्त महंत शाश्वतानंद सरस्वती का चादर ओ
सरधना। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गंग नहर स्थित परमानंद योग साधना आश्रम में बुधवार को श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ यज्ञ एवं भंडारे का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने गुरु पूजन किया और प्रसाद ग्रहण किया।
यज्ञ का आयोजन आचार्य कर्ण गोस्वामी और यशवंत गोस्वामी के सानिध्य में संपन्न हुआ। यज्ञ के ब्रह्मा शाश्वतानंद सरस्वती रहे। आश्रम समिति ने शाश्वतानंद महाराज को सर्वसम्मति से आश्रम का महंत घोषित किया।
नवनियुक्त महंत के सम्मान में आयोजित समारोह में भाजपा के पूर्व सरधना विधायक संगीत सोम पहुंचे। उन्होंने शाश्वतानंद महाराज को चादर ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं। श्रद्धालुओं ने भी नव महंत का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस मौके पर कन्हैया त्यागी, कर्ण गोस्वामी, श्यामबीर, रजनीश बुद्धिराजा, श्यामवीर कुमार, विनोद यादव, प्रिंस शर्मा, नितिन नामदेव, प्रतीक नामदेव, अजय कुमार, मोहित, बृजमोहन शर्मा आदि मौजूद रहे।