दौराला - मटौर गांव में गुरु पूर्णिमा पर संत रविदास के मंदिर पहुंची महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीना
दौराला। गुरु पूर्णिमा के पर भाजपा द्वारा संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में समरसता संकल्प अभियान के तहत मटौर स्थित संत रविदास मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। नेतृत्व उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला ने किया।
मंदिर के मुख्य पुजारी एवं ग्रामीण महिलाओं से संवाद किया गया। संत गुरु रविदास महाराज के चित्र के समक्ष 11 दीप प्रज्ज्वलित कर सामाजिक समरसता, सद्भाव और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया। डॉ. मीनाक्षी भराला ने कहा कि संत गुरु रविदास का जीवन सामाजिक समानता, मानव सेवा और भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने सभी से गुरु रविदास के बताए मार्ग पर चलने और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस मौके पर ओमप्रकाश पाल, रवि चौधरी, संजय नामदेव, प्रद्युम्न जैन, पिंकी, सुमन, लता, अनिता, कौशल आदि मौजूद रहे।