फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पहलवान परी चौधरी ने नेशनल चैंपियनशिप के लिए जगह बनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। सीनियर नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता के लिए शनिवार को गोंडा में ट्रायल हुए। इसमें मेरठ की अलका तोमर कुश्ती एकेडमी की पहलवान परी चौधरी ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने प्रतियोगिता के दौरान प्रतिद्वंदी पहलवानों को हराकर नेशनल चैंपियनशिप के लिए अपना स्थान पक्का किया।
परी चौधरी ने 76 किलोग्राम भार वर्ग में ट्रायल के दौरान पहली कुश्ती में कानपुर की वर्षा को और दूसरी कुश्ती प्रतियोगिता में बागपत की नीलम चौधरी को हराया। उन्होंने दोनों महिला पहलवानों को हराकर 76 किलोग्राम भार वर्ग में नेशनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके चयन पर अलका तोमर कुश्ती एकेडमी के कोच जगमेंद्र सिंह, कोच अलका तोमर सहित अन्य ने परी को शुभकामनाएं दीं। अलका तोमर ने बताया कि परी पिछले डेढ़ साल से यहां तैयारी कर रही है। उसने ट्रायल में अपने से अधिक भार श्रेणी के पहलवानों को हराकर कामयाबी हासिल की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें