- चंद्रलोक पार्क में शुरू हुआ श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान महायज्ञ
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। चंद्रलोक स्थित पार्क में श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। कथा के प्रथम दिन कथा व्यास पंडित जनार्दन तिवारी ने भक्ति, ज्ञान और वैराग्य की महत्ता बताई। उन्होंने आत्मदेव धुंधकारी की लीला और भगवान कपिल देव के अवतार की दिव्य कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि भक्ति और ज्ञान से जीवन संवरता है।
कथा व्यास ने कहा कि जिस जीवन को प्राप्त कर मानव दुखी है, उस जीवन को प्राप्त करने के लिए देवता भी भगवान से प्रार्थना करते हैं। इस दौरान जय भगवान मित्तल, अमित कुमार गुप्ता, सचिन कुमार गुप्ता सहित अन्य ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। आयोजक मंडल ने कथा श्रवण कर पुण्य लाभ लेने की अपील की। इस अवसर पर राजेंद्र उपाध्याय, कृष्ण कुमार कंसल, सेंसरपाल, अशोक गुप्ता, शिवम शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।