फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेसलर दिव्या काकरान को मिला अर्जुन अवार्ड, दिल्ली से लेकर पैतृक गांव तक खुशी का माहौल

Sat, 29 Aug 2020 03:58 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
दिव्या काकरान को मिला अर्जुन अवार्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर निवासी पहलवान दिव्या काकरान को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने दिव्या को अर्जुन अवार्ड का प्रमाण पत्र दिया।

विज्ञापन


वहीं अर्जुन अवॉर्डी दिव्या के नई दिल्ली स्थित गोकुलपुर आवास पर मां संयोगिता ने उसका स्वागत किया। उसने अपने पिता सूरजवीर को अपना प्रमाण पत्र देकर आशीर्वाद लिया। अर्जुन अवार्ड मिलने से दिव्या के परिवार और उसके पैतृक गांव पुरबालियान में खुशी का माहौल है। 

यह भी पढ़ें: देश पर कुर्बान हुआ मुजफ्फरनगर का लाल, दिसंबर में होनी थी शादी, परिवार पर टूटा गम का पहाड़, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


दिव्या ने इस अवार्ड के लिए अपने सभी प्रशंसकों का आभार जताया है। साथ ही कोरोना काल के चलते इस महामारी से बचाव के लिए किसी भी प्रकार के स्वागत समारोह में शामिल होने से इनकार किया है। कहा कि वह किसी भी समारोह में भाग नहीं लेंगी, क्योंकि पहले देश हित जरूरी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें