फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टार पहलवान दिव्या काकरान यूपी के इस जिले में बनना चाहती हैं पुलिस अफसर

Tue, 11 Sep 2018 01:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
divya kakran - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ के साई सेंटर में आयोजित एक समारोह में विनेश फोगाट और दिव्या काकरान को एशियन गेम्स में उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मुजफ्फरनगर की दिव्या काकरान ने कहा कि एशियाड में मेडल जीतना किसी सपने को पूरा होने जैसा है। लोगों के प्यार और उम्मीदों की बदौलत ही मैं  पदक जीत सकी। इस पदक के बाद आत्मविश्वास इतना बढ़ गया है कि मैं आगे ओलिंपक में पदक जीत सकती हूं। जानें यूपी सरकार के नौकरी देने के सवाल पर क्या बोलीं दिव्या काकरान:-
विज्ञापन

 
विज्ञापन

यूपी सरकार में नौकरी को लेकर जताई ये इच्छा

यूपी सरकार से मिलने वाली जॉब और सम्मान के बाबत पूछे गए प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि मुझे अभी तक सरकार की ओर से सूचित नहीं किया गया है, लेकिन सुना जरूर है। मेरे लिए यूपी में नौकरी मिलना बड़ी बात है। अगर पूछा गया, तो मैं मेरठ में पुलिस विभाग में नौकरी चाहती हूं। देखते हैं आगे क्या होता है। 

बचपन के दिन याद करते हुए यूपी की स्टार पहलवान ने कहा, बड़ी मुश्किलों के बीच पिता और भाई ने मुझे पहलवान बनाया है। अब मेरी बारी आई है कि मैं उनके लिए कुछ कर सकूं। जो कुछ भी मिलेगा, वह पिता को दे दूंगी, क्योंकि आज मैं उनकी बदौलत इस मुकाम पर पहुंच पाई हूं। 

साई सेंटर में भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष आनंदेश्वर पांडेय के अलावा विनेश फोगाट और दिव्या के कोच कुलदीप मलिक और सहायक कोच साहिल खासतौर पर आमंत्रित थे। इस अवसर पर एशियन और कॉमनवेल्थ गेम्स में विनेश और दिव्या के सफर पर एक फिल्म भी तैयार की गई। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें