जैनब खातून ने पैरा एशियन गेम में जीता रजत पदक
जैनब खातून नगला साहू गांव की रहने वाली हैं। पैर खराब होने के बावजूद उनका हौसला नहीं डिगा। उन्होंने हाल ही में पैरा एशियन गेम में रजत पदक जीता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें सम्मानित कर चुके हैं। इससे पहले भी वह कई मेडल जीत चुकी हैं।
रवि वर्ल्ड पैरा चैपिंयनशिप में जीत चुके हैं स्वर्ण
रवि पैरा एथलीट हैं। वह एशियन गेम में प्रतिभाग कर चुके हैं। इससे पहले 2019 में वह वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स इंटरनेशनल चेम्पियनशिप में 110 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं।
प्रीति दौड़ में जीत चुकी हैं स्वर्ण पदक
मेरठ की प्रीति पाल 2018 में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में दौड़ में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। उन्होंने भी पैरा एशियन गेम में प्रतिभाग कर भारत का नाम रोशन किया। अब दिसंबर में ये खिलाड़ी पहली बार होने जा रहे पैरा खेलो इंडिया में प्रतिभाग करेंगे।
गणतंत्र दिवस में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे गौतम पाल
मेरठ के गौतम पाल भी पैरा ओलंपिक खिलाड़ी रहे हैं। वह शॉटपुट, जैवलिन आदि में प्रतिभाग कर चुके हैं। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड के सदस्य हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम में उनका जिक्र कर चुके हैं। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की परेड में वह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होकर मेरठ का नाम रोशन करेंगे।