फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेरठ में पेड़ पर लटका मिला मजदूर का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Sun, 05 Jun 2022 09:39 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ में एक मजदूर का शव संदिग्ध परिस्थियों में पेड़ पर लटका मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के दौराला के अझौता गांव में रविवार सुबह एक मजदूर का शव आम के पेड़ पर लटका मिला। सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और घटना की जांच करने में जुट गई है। परिजनों ने हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


अझौता गांव निवासी संजीव (45) पुत्र जगते मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। संजीव के तीन बच्चे हैं। परिजनों के अनुसार रविवार सुबह तीन बजे वह घर से चला गया था।  छह बजे गांव निवासी किसान बब्बू पुत्र किरण पाल ने उन्हें जानकारी दी कि उसके नलकूप पर खड़े आम के पेड़ पर संजीव का शव लटका हुआ है। 

जानकारी मिलने पर परिजन व ग्रामीण नलकूप की ओर दौड़े। संजीव का शव लटका देख परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था। मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी लेकर शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आत्महत्या की बात कह रही थी, जिसका परिजनों ने विरोध किया और हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें