फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएमए पर महिलाओं का राज, डॉ. रेणु भगत बनीं अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
आईएमए पर महिलाओं का राज, डॉ. रेणु भगत बनीं अध्यक्ष
विज्ञापन

मेरठ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) मेरठ शाखा पर अब महिलाओं का राज होगा। नई अध्यक्ष डॉ. रेणु भगत और सचिव डॉ. अनुपम सिरोही निर्विरोध चुनी गई हैं। दोनों प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। 30 साल में ऐसा पहली बार हुआ है, जब कोई महिला चिकित्सक आईएमए की अध्यक्ष बनी हैं। आधिकारिक तौर पर बुधवार को नई कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी डॉ. एनके शर्मा ने बताया कि आईएमए भवन में मंगलवार को पूर्व अधिकारियों और चिकित्सकों की बैठक में नई कार्यकारिणी चुन ली गई। इस बार चुनाव नहीं हुआ है। डॉ. नवनीत अग्रवाल उपाध्यक्ष और डॉ. मनीष अग्रवाल कोषाध्यक्ष चुने गए हैं। सामाजिक सचिव डॉ. अमिता अग्रवाल, वैज्ञानिक सचिव डॉ. मोनिका तोमर, लाइब्रेरी सचिव डॉ. शांति स्वरूप हैं। सदस्यों में डॉ. केए खान, डॉ. प्रवीण जैन, डॉ. राजेश मिश्रा, डॉ. ललिता चौधरी, डॉ. नीरज गोयल, डॉ. रवि राणा, डॉ. चारू गर्ग और डॉ. सुमित उपाध्याय हैं। आईएमए की नई अध्यक्ष और सचिव का कहना है कि डॉक्टरों के मान सम्मान के लिए कार्य किया जाएगा। समाज में सहयोग करेंगे, जिस तरह कोरोना महामारी में योद्धाओं की तरह कार्य किया, आगे भी जरूरत हुई तो इसी तरह निस्वार्थ भाव से कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें