फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के लिए सर्किट हाउस पीड़ित परिवार का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम से मिलने से रोका तो पीड़ित परिवार ने किया हंगामा
विज्ञापन

मेरठ। ठेकेदार विपिन कुमार की हत्या के मामले में परिजनों सहित अन्य लोग मुख्यमंत्री योगी से मिलने के लिए सर्किट हाउस पर पहुंचे। यहां पुलिस ने रोका तो पीड़ित परिवार ने हंगामा शुरू कर दिया। वहीं, अस्पतालों की अव्यवस्था पर अपनी बात कहने के लिए सीएम से मिलने पहुंची महिला ने भी हंगामा किया। पुलिस ने उसे महिला थाने भिजवा दिया।
गंगानगर थाने के पास नेहरू नगर में ठेकेदार विपिन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसमें मुख्य आरोपी पुनीत गर्ग को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। विपिन के परिजन रविवार को मुख्यमंत्री से मिलने के लिए सर्किट हाउस पर पहुंच गए जहां पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया। विपिन के परिजनों ने हंगामा किया। आरोप लगाया है कि गंगानगर पुलिस ने सांठगांठ करके आरोपी को जेल भेजा है और उन्हें बेटे का शव तक देखने नहीं दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने दो लाख रुपये की आर्थिक मदद दिलवाने का आश्वासन दिया। विपिन की मां बोली- ‘मैं आपको दो लाख दूंगी, हत्यारोपी पुनीत मेरे हवाले कर दो। मैं उसको ऐसे ही मारना चाहती हूं, जैसे उसने मेरा बेटा मारा है।’ पुलिस ने किसी तरह उसे समझाया और वहां से भेजा।
विज्ञापन

वहीं, प्रीत विहार निवासी सोनी भी मुख्यमंत्री को शिकायत पत्र देना चाहती थी, लेकिन पुलिस ने उसे नहीं जाने दिया। सोनी ने बताया कि 27 अप्रैल को उसकी सास रमा देवी की तबीयत खराब हुई। वह सास को भर्ती कराने के लिए अस्पतालों के चक्कर काटती रही। बड़ी मुश्किल से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। सही समय पर और सही इलाज न मिलने से उसकी मौत हो गई। अस्पतालों में अव्यवस्थाओं को लेकर सोनी हंगामा करती रही। यह देख उसे पकड़कर महिला थाने भिजवा दिया गया। सीएम के जाने के बाद उसे छोड़ दिया गया।
--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें