फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गांव की छोरी थीम पर महिलाओं ने किया नृत्य

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। संजीवनी महिला संस्था द्वारा अगस्त माह की सभा मंगलवार को आईएमए हॉल में धूमधाम से मनाई गई। सभा की थीम गांव की छोरी तीज रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष निशि जैन ने की।
विज्ञापन

इस अवसर पर कनोहर लाल स्कूल की प्रिंसीपल डॉ. दिव्या बहुगुणा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों ने भारत के विभिन्न राज्यों के गांवों की पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य किया। कैटवॉक भी की। नृत्य और कैटवॉक में भाग लेने वाली 50 सदस्यों को पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम की संयोजिका बीना अग्रवाल और मंजु अग्रवाल ने कार्यक्रम का संचालन किया। अन्य कई सरप्राईज गिफ्ट भी सभी को दिए गए। कार्यक्रम में शैली सिघंल, रजनी गोयल, अंजु गर्ग आदि का विशेष सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें