फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ सेंट्रल मार्केट: तिरंगा चौक पर महिलाओं का धरना छठे दिन भी जारी, पुलिस-पीएसी क्षेत्र में कर रही निगरानी

Wed, 15 Apr 2026 03:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के सेंट्रल मार्केट में सीलिंग कार्रवाई के विरोध में तिरंगा चौक पर महिलाओं का धरना छठे दिन भी जारी रहा। मौके पर पुलिस और पीएसी की तैनाती कर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
सेंट्रल मार्केट मामले को लेकर महिलाओं का धरना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट में सीलिंग की कार्रवाई के विरोध में तिरंगा चौक पर चल रहा धरना बुधवार को छठे दिन भी जारी रहा। बड़ी संख्या में महिलाएं हाथों में बैनर लेकर धरना स्थल पर पहुंचीं और कार्रवाई के खिलाफ अपना विरोध जताया।

विज्ञापन


धरने के चलते इलाके में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। महिला प्रदर्शनकारियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए महिला पुलिसकर्मियों को साधारण वर्दी में तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें: UP: महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन पर सवाल, इमरान मसूद बोले-आयोग को असीमित अधिकार देना ठीक नहीं 

विज्ञापन

बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं धरने पर
धरना स्थल पर सुबह से ही महिलाओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। महिलाओं ने बैनर और पोस्टर लेकर सीलिंग की कार्रवाई का विरोध किया और व्यापारियों के समर्थन में नारेबाजी की। महिलाओं का कहना है कि सेंट्रल मार्केट में चल रही सीलिंग की कार्रवाई से कई परिवारों की आजीविका प्रभावित हो रही है।

पुलिस और पीएसी की कड़ी निगरानी
धरना स्थल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस सतर्क है। महिला पुलिसकर्मियों को सादी वर्दी में तैनात किया गया है, जो धरने पर होने वाली हर गतिविधि पर नजर रख रही हैं। इसके अलावा तिरंगा चौक से कुछ ही दूरी पर पीएसी के जवानों को भी तैनात किया गया है ताकि किसी भी स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।
विज्ञापन

सीलिंग के विरोध में लगातार जारी आंदोलन
सेंट्रल मार्केट में सीलिंग की कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों और स्थानीय लोगों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। महिलाएं भी बड़ी संख्या में धरने में शामिल होकर आंदोलन को समर्थन दे रही हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें