रोहटा थानाक्षेत्र में मायके में पूजा पाठ के बाद पूठ गंग नहर के पुल पर राख सिलाने गई एक महिला अपनी दो साल की बच्ची संग पैर फिसलने से गंग नहर में जा गिरी। जिसमें गोताखोरों की मदद से बच्ची के शव को बरामद कर लिया गया है। वही महिला की तलाश में गोताखोर जुटे हुए हैं।
जानकारी के अनुसार गांव किठौली थाना जानी जिला मेरठ निवासी आशीष कुमार की शादी 10 वर्ष पहले गांव जोहड़ी थाना बिनौली जिला बागपत निवासी ज्योति के साथ हुई थी।
यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar News: जीजा की हत्या का बदला लेने के लिए किया था अदम का कत्ल
बताया कि ज्योति को तीन बेटियां हैं, कोई बेटा नहीं है। पति-पत्नी शनिवार को अपनी दो साल की बेटी भव्या के साथ अपनी ससुराल जोहड़ी गए थे। बताया कि रात में जोहड़ी में ही किसी पुजारी से हवन-पूजन कराया गया। सुबह को पति-पत्नी बच्ची को साथ लेकर कार में सवार हो 5:00 बजे पुठ गंग नहर पुल पर पहुंचे।