फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ : सोते हुए बिस्तर से नीचे गिरी सिपाही की दो साल की बच्ची, दर्दनाक मौत

Tue, 06 Jul 2021 12:35 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

मेरठ पुलिस लाइन में सोमवार को महिला सिपाही पूजा का दो साल का बच्चा शिवी बिस्तर से नीचे फर्श पर गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। गंगानगर थाने में तैनात महिला सिपाही पूजा पुलिस लाइन स्थित आवास में रहती है। उनके पति राहुल जम्मू कश्मीर में आर्मी में है। सोमवार सुबह सिपाही ड्यूटी पर गंगानगर थाने आई थी। इस दौरान उनका दो साल का शिवी घर पर था।

विज्ञापन


बताया गया है कि खेलते समय बच्चा बिस्तर से नीचे गिर गया। फर्श पर गिरने से शिवी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे को परिवार के लोग गढ़ रोड स्थित लोकप्रिय हॉस्पिटल में ले गए।

यहां से उसे मिलिट्री हॉस्पिटल में रेफर किया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इकलौते बेटे की मौत से आहत महिला कांस्टेबल बेसुध हो गई। सिपाही को उसकी साथी सिपाहियों ने ढांढस बंधाया। गंगानगर थाने ने भी शाम को मौन रखकर शोक जताया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें