फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधरोपण करने गई टीम को सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
पौधरोपण करने गई टीम को सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा मिला
विज्ञापन

मोदीपुरम। जाटौली-पावली संपर्क मार्ग पर नाले के किनारे पौधरोपण करने गई सिंचाई विभाग की टीम को अपनी भूमि पर कब्जा मिला। पूर्व में इस जमीन पर कब्जे के दौरान शिकायत की गई, लेकिन, अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। टीम एक किसान की सहायता से पौधारोपण कर लौट गई।
जाटौली-पावली संपर्क मार्ग में गंदे नाले के किनारे सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता गजेंद्र सिंह, अवर अभियंता पुनीत कुमार और अन्य कर्मचारी मजदूरों के साथ पौधे रोपित करने पहुंचे। टीम को किसान कृष्ण कुमार और बलराम के खेत को छोड़कर अन्य स्थानों पर खेतों के किनारे सिंचाई विभाग की जमीन पर अवैध कब्जा मिला। कुछ जगह तो डीलर ने प्लाटिंग करके बेच भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान कृष्ण कुमार ने टीम को बताया कि भूूमि पर कब्जा होने के दौरान उन्होंने अधिकारियों से इसकी शिकायत की। लेकिन, अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस कारण सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त नहीं कराया जा सका। डीलर ने सरकारी भूमि पर कब्जा कर दीवार खड़ी कर दी और प्लॉट बनाकर बेच डाले। टीम ने इसके बाद किसान कृष्ण कुमार और बलराम के खेत के पास सरकारी भूमि पर पौधे रोपित किए। किसानों ने अधिकारियों से भूमि कब्जा मुक्त कराए जाने की मांग की। अधिकारियों ने किसानों को जमीन कब्जा मुक्त कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें