फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधन मुक्त होकर घर पहुंची महिला, दुष्कर्म का आरोप लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बंधन मुक्त होकर घर पहुंची महिला, दुष्कर्म का आरोप लगाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने एक ठेकेदार पर तीन साल तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। शनिवार को बंधन मुक्त होकर घर पहुंची महिला ने परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन

महिला के मुताबिक तीन साल पहले सरधना के खेड़ी गांव निवासी ठेकेदार उसे बहलाकर ले गया और अपने घर में बंधक बना लिया। पिछले तीन साल से आरोपी ने उसे बंधक बना रखा था और लगातार उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। महिला ने कई बार उसे छोड़ने को कहा तो उसके साथ मारपीट की गई। शनिवार को वह किसी तरह वहां से भाग निकली। परिजन अब तक महिला की तलाश कर रहे थे। परिजन महिला को लेकर कंकरखेड़ा थाने पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। महिला ने पुलिस को बताया कि वह मजदूरी करती थी। आरोपी ठेकेदार उसे मजदूरी करने के दौरान ले गया था। पीड़िता ने थाने पर ठेकेदार को नामजद करते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें