फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : दावत में रसगुल्ला न मिलने पर घमासान, चले लाठी-डंडे, महिलाओं सहित आधा दर्जन घायल

Fri, 02 Jul 2021 08:10 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बड़ौत सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि घटना की तहरीर मिल गई है। जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत के रमाला थानाक्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान जमकर लाठी-डंडे चले। वजह थी कि दावत में रसगुल्ले कम पड़ गए। दावत में आए गांव के कुछ लोगों ने रसगुल्ला मांगा तो दावत के आयोजकों ने उन्हें दूसरी मिठाई खाने को कहा जिस पर वे बिफर गए और कहासुनी हो गई, जिसके बाद बात मारपीट तक जा पहुंची। मौके पर भगदड़ मच गई। वहीं मारपीट में तीन महिलाओं सहित कुल सात लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बड़ौत सीएचसी में भर्ती कराया।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर रवेंद्र यादव ने बताया कि गुरुवार को क्षेत्र के गुंगाखेड़ी गांव में सावन पुत्र महावीर की शादी थी। उसकी शुक्रवार को मुजफ्फरनगर बरात जानी थी। सावन के घर गुरुवार को दावत चल रही थी। इसी दौरान रसगुल्ले कम पड़ गए। 

दावत में आए गांव के सतीश, नरेश और राजू रसगुल्ले मांगने लगे। घरवालों ने उन्हें रसगुल्ले खत्म होने की बात कहते हुए रसगुल्ले की जगह दूसरी मिठाई खाने का आग्रह किया। इस पर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई और जमकर लाठी-डंडे चले।
विज्ञापन


मारपीट के दौरान प्रीतम, अमरपाल, अशोक, राजेश व तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। इसकी जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बड़ौत सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि घटना की तहरीर मिल गई है। जांच करके कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें